Date: 22/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी 
 

5/22/2026 4:28:50 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी  राजेंद्र राय उर्फ सरदार को नालंदा जिले के लहरीया सराय से साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम हमला करने की धमकी देता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और साइबर थाने की विशेष टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। साइबर डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार देर रात नालंदा के लहरिया सराय मोहल्ले में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेंद्र राय उर्फ सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया लाया गया। डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का किसी राजनीतिक संगठन या व्यक्ति से कोई संबंध है या नहीं। साथ ही इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि उसने यह वीडियो किसी के उकसावे या दबाव में बनाकर वायरल किया था अथवा यह उसकी व्यक्तिगत हरकत थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट