Date: 22/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीसी से प्रेस क्लब के सदस्यों ने की मुलाकात, फ़र्ज़ी पत्रकारों पर की करवाई की मांग 
 

5/22/2026 4:28:50 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पत्रकारों ने आज जिले के उपायुक्त से मुलाकात की और फर्जी पत्रकारों व प्रेस लिखी गाड़ियों के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। आपको बता दे की प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त राजीव कुमार से मुलाकात की । वहीं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह और पत्रकारों ने उपायुक्त को बताया कि जिले में फर्जी पत्रकारों और वाहनों पर अवैध रूप से "प्रेस" लिखे जाने के मामले काफ़ी सामने आ रहें हैं, इससे असली पत्रकारों को काम करने में दिक्क़त हो रही हैं,और प्रशासन को भी गुमराह किया जा रहा है। प्रेस क्लब ने उपायुक्त से मांग की है कि ऐसे फर्जी पत्रकारों और प्रेस लिखी गाड़ियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट