Date: 22/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया एनकाउंटर,  मची खलबली

5/22/2026 12:44:00 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए पुलिस कप्तान ने अब अपराधियों पर गोली बरसाने का निर्देश जारी कर दिया है इसी क्रम में जहानाबाद की पुलिस ने हत्याकांड के फरार अभियुक्त रावण पर एनकाउंटर करते हुए उसे घायल कर दिया घायल रावण का इलाज जहानाबाद अस्पताल में चल रहा है इस घटना के बाद अपराधकर्मियों में खलबली मच गई है जहानाबाद पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत अपराधी का एनकाउंटर किया है इस एन्काउंटर में अपराधी को पैर में गोली लगी है जिससे अपराधी गंभीर रूप से जख़्मी हो गया, घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के समीप का है, एसपी अराजित लोहान ने बताया कि 2 दिन पहले चातर गांव निवासी दीपक कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था इस घटना में बिक्कू सिंह उर्फ रावण को अभियुक्त बनाया गया था जो नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार मोहल्ले का निवासी है पुलिस उसे गिरफ्तार किया हथियार बरामद के लिए जब उसे पूछताछ किया गया तो वह बताया कि घोषी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के समीप नहर के किनारे हथियार छुपा के रखा हुआ हैतब पुलिस वाहन उसे वहाँ लेकर गई और वहां हथियार निकालने लगा जैसे उसके हाथ में हथियार लिया तो पुलिस पर फायरिंग कर दिया अपराधी द्वारा जब फायरिंग किया गया तो घोषी थाने के वाहन पर उसकी गोली लगी इसमें कोई पुलिस टीम से कोई हताहत नहीं हुआ तभी पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग किया गया तो अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगा जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है यह घटना गुरूवार देर रात  हुई है दीपक हत्याकांड में वांछित आरोपी विक्कू सिंह उर्फ़ रावण को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.  फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. और वह खतरे से बाहर बताई जा रहा है। यहां बता दें कि सोमवार (18 मई) रात को थाना भेलावर क्षेत्र के डेढ़सैया गांव में दीपक कुमार शर्मा नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी.बुलेट पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दीपक के सिर में गोली मारी थी. मृतक दीपक चातर गांव निवासी कौशल किशोर शर्मा का पुत्र था. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया था. पुलिस जांच में विक्कू सिंह उर्फ रावण का नाम निकलकर आया. पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज करते हुए छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें उसे गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी थी और पुलिस पर काफी दबाब था. अब इस मामले में पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य की भी तलाश कर रही है. इस एनकाउंटर के बाद अपराध कर्मियों के बीच खलबली मची हुई है
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट