Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात... 

5/23/2026 3:59:33 PM IST

116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya -  गया जिले के गया शहर स्थित हरिद्वार सेमिनरी स्कूल की आर्ट गैलरी सभागार में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के 47 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में गया में भी कई युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के जरिए पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं और यह युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित हो रहा है। मंत्री ने बताया कि गया में दूसरी बार इस भवन में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जहां करीब 74 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। हम आपको बता दे की आज पुरे देशभर में 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कल हुए पत्थरबाजी को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कही। उन्होंने कहा की “कुछ लोग फूल बरसाते हैं, कुछ पत्थर”
साथ ही उन्होंने अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर भी  निशाना साधते हुए कहा कि “अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कानून व्यवस्था  को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी यह नहीं कहा कि अपराधियों को जाति देखकर गोली मारी जाए। मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अपराधी की कोई जाति नहीं होती और अपराध किसी भी समाज के लिए घातक है।” उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए “लंगड़ा अभियान” और “शूट एट साइट” जैसी कार्रवाई चल रही है, जो जरूरी कदम हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अपराध को जातीय रंग देने की कोशिश करते हैं, जबकि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बालू चोरी, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
 
गया से कोलयांचल लाइव के लिए मनोज कुमार कि रिपोर्ट