Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

समाजसेवी हरेलाल महतो ने पेश की मानवता की मिसाल,अस्पताल के खराब पड़े चापानल को कराया ठीक , पेयजल समस्या हुई दूर

5/24/2026 6:58:12 PM IST

189
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला : भीषण गर्मी के बीच कुकड़ू प्रखंड के डाटम स्थित ट्रेडिशनल हेल्थ केयर चिकित्सालय में उत्पन्न पेयजल संकट को देख समाजसेवी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने तत्परता दिखाते हुए पानी की समस्या को दूर किया। उनके इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा  हो रही है। जानकारी के अनुसार, चिकित्सालय परिसर में लगा एकमात्र चापानल खराब हो जाने के कारण मरीजों, उनके परिजनों तथा चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत से लोगों की स्थिति दयनीय हो गई थी। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को लेकर ट्रेडिशनल हेल्थ केयर के डॉ. संजीवन महतो ने आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो से संपर्क कर सहायता की मांग की। इसके बाद अरुण महतो ने मामले की जानकारी तुरंत केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो को दी।जिस पर हरेलाल महतो ने बिना देर किए मिस्त्री भेजकर चिकित्सालय परिसर स्थित चापानल की मरम्मत करवाई। चापानल ठीक होने के बाद अस्पताल में पेयजल व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई, जिससे मरीजों और चिकित्सकों ने राहत की सांस ली।इस नेक कार्य को लेकर डॉ. संजीवन महतो ने हरेलाल महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने अस्पताल की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।  वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए  बसंत कुमार साहू  की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........