Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व सांसद के घर से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद, 1 गिरफ्तार, पूछताछ जारी 

5/25/2026 1:31:15 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: गयाजी में पूर्व सांसद स्वर्गीय रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह की बिल्डिंग से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गई है। रंजीत सिंह की मौत हो चुकी है। आपको बता दे की पूर्व सांसद का बेटा गया के सिविल कोर्ट में वकील है। ये बिल्डिंग किराए पर दी गई थी। जहा किराएदार विकास कुमार मौहरी नकली दवा का कारोबार कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगातार सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। इसी मकान में किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का ऑफिस भी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में ड्रग विभाग और पुलिस ने सोमवार को ये छापेमारी की है। कई राज्यों में दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया, भारी मात्रा में नशे की दवा, कफ सिरप और नींद की गोलियां बरामद की गई। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार मौहरी से लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क के जरिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। बाहर से दवाओं को मंगाकर यहां गुप्त रूप से स्टॉक किया जाता था। इसके बाद अलग-अलग राज्यों में इसकी खेप भेजी जाती थी। बरामद दवाओं में बड़ी मात्रा में कफ सिरप और नींद की गोलियां शामिल हैं। जिसका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। बरामद दवाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। पूछताछ में आरोपी विकास कुमार मौहरी ने खुलासा किया कि उसने हाल के दिनों में ही दवा बनाने और सप्लाई का कारोबार शुरू किया था। जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
# पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
# अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
# चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
# इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने आरोपी को मोतिहारी से दबोचा...