Date: 17/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
9/16/2026 11:50:21 AM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra :
चतरा के नगवां मोहल्ला निवासी टेम्पो चालक तिलक यादव पिछले चार दिनों से लापता हैं। वह विगत 13 सितंबर को टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन और मोहल्ले के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। तिलक के अचानक लापता होने से पत्नी और छोटे बच्चों के अलावे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजनों की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर से सटे धमनिया इलाके से तिलक का टेंपो लावारिस हालत में बरामद किया है। टेंपो मिलने के बाद पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से तिलक की तलाश में जुटी है और उनके मोबाइल समेत अन्य संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है। इधर, तिलक की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ को न्यू कोर्ट मोड़-विकास भवन चौक के समीप जाम कर दिया है। आंदोलन में टेंपो चालक संघ के सदस्य भी शामिल हुए। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष राजू दबगर ने कहा कि तिलक को लापता हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजनों के साथ-साथ हम सभी को भी अनहोनी की चिंता सता रही है। उन्होंने एसपी और एसडीपीओ से मामले में त्वरित संज्ञान लेकर तलाश अभियान और तेज करने की मांग की। वहीं जाम की सूचना पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन और एएसआई दुखीराम महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीपीओ ने कहा कि तिलक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टेक्निकल टीम के सहयोग से हर संभावित पहलू की गहनता से जांच कर रही है। विशेष टीम झारखंड-बिहार के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही तिलक को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने परिजनों और आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छात्रों की में लगी है केंद्र सरकार : स्वेता सिंहआवाज दबाने
#
बिजली करंट से भाभी देवर की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
#
एसजीटी आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, प्रबंधन की नहीं दिखी संवेदना ,गुस्साए लोगो ने काम किया ठप
#
“झरिया में रोजगार का वादा, लोदना में मजदूरों का रोजगार संकट! 25 साल के MDO के बीच रोड सेल पर बड़ा सवाल”
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा