Date: 08/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ट्रक चालक की हुई पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

6/8/2026 2:32:35 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले के धनडीहा गांव के समीप एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल चालक राजकुमार राम ने बताया कि वह ट्रक लेकर जा रहा था, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन रुपये की मांग करने लगे। चालक के अनुसार रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में राजकुमार राम ने संबंधित थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट