Date: 27/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवविवाहिता रूपा का कफन में लिपटा मिला शव,दो महीना पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस
5/26/2026 4:47:25 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन में लिपटी मिली। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है, जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान बाजितपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपा और श्रवण ने इसी वर्ष मार्च महीने में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने अपनी तीन कट्ठा जमीन तक बेच दी और ससुराल वालों को पैसे दिएइसके बावजूद रूपा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह श्रवण कुमार ने फोन कर बताया कि रूपा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो रूपा देवी मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों का कहना है कि रूपा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। हमारी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जमीन बेचकर पैसे दिए, फिर भी उसे नहीं छोड़ा गया। उसके गले पर निशान था, उसकी हत्या की गई है।” परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही आरोपी पति वहां से फरार हो गया। वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार महिला के गले पर सुसाइडल टाइप का निशान पाया गया हैडॉक्टर:महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। गले पर निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।”घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रेम विवाह के कुछ ही महीनों बाद रूपा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दहेज की आग में कब तक बेटियों की जिंदगी जलती रहेगी? अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
नौतपा से जंग, डालसा संग: धनबाद में राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए खुला पनशाला, बांटे गए ओआरएस,राहगीरों ने की सराहना
#
असामाजिक तत्वों ने तोड़ा लोहे का हाइट गेज, जिलाधिकारी ने अपनाया कड़ा रुख, कहा...
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश
#
जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कांग्रेस ने भोजपुर जिला अध्यक्ष के कमान डॉ. श्रीधर तिवारी को सौपी ,कार्यालय में श्रीधर तिवारी ने पदभार करते ही दिखे तेवर में ,विपक्ष पर कह दी बड़ी बात ..
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बीसीसीएल को बताया ....
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार
#
डीसी ने किया नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,ओपीडी समेत कई विभागों की ली जानकारी ,कहा ...