Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

PMO ने बनाया खास प्लान, पीएम मोदी ने की अपील, जानिए...

5/13/2026 1:44:30 PM IST

209
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: पश्चिम एशिया (West Asia Crisis) में ईरान व अमेरिका के बीच सैन्य संघर्ष के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर संकट मंडरा रहा है। क्योंकि, इस जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें (Crude Prices) बढ़ रही हैं और सप्लाई चैन बाधित होने से अन्य कमोडिटी प्राइस पर भी असर पड़ रहा है, और ये सभी कारण मिलकर महंगाई को बढ़ावा दे रहे हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चिंता का विषय है। यही वजह है कि भारत सरकार ने इस संबंध में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और ईरान-अमेरिका युद्ध के बुरे असर को बेअसर करने में जुट गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भारत की आर्थिक वृद्धि, महंगाई पर नियंत्रण और चालू खाते पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार कर रहा है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क