Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; खाली कराया परिसर.
7/15/2026 4:03:38 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से आज पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डाकघर प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें साइनाइड गैस बम से मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में आज दोपहर के 1 बजे विस्फोट करने की बात लिखी गई थी।धमकी भरा ईमेल मिलते ही डाकघर प्रशासन ने तत्काल एहतियात बरतते हुए पूरे परिसर को खाली कराया। डाकघर में मौजूद सभी कर्मचारी और काम से पहुंचे आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस, जिला प्रशासन और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हैं। पोस्ट मास्टर राजीव कुमार ने बताया कि ईमेल करीब 11 से 11:30 बजे के बीच प्राप्त हुआ। मेल में लिखा गया था कि किसी व्यक्ति का अपमान किए जाने के कारण वह साइनाइड गैस बम से पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाएगा। इसके बाद तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई और पूरे कार्यालय को खाली करा दिया गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे परिसर की जांच की।
बता दे की इससे पहले भी धनबाद कोर्ट परिसर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो जांच के बाद अफवाह साबित हुई थी। फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट
#
मानसून की रफ्तार धीमी, कई राज्यों में बारिश के आसार
#
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम विदाई, सांसद ढुल्लू
महतो समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
#
कोवाली थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, डीएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
#
मानसून में भी नहीं थमेगा कोयला उत्पादन, बीसीसीएल सीएमडी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
#
नवविवाहिता रूपा का कफन में लिपटा मिला शव,दो महीना पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली हिमंत बिस्वा सरमा, 4 विधायक भी ली मंत्री पद की शपथ
#
PMO ने बनाया खास प्लान, पीएम मोदी ने की अपील, जानिए...