Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट
7/15/2026 2:36:49 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब नदी चेतावनी स्तर से महज़ 6.27 मीटर नीचे रह गई है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में एक मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि गंगा किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश का असर अब मुंगेर में भी दिखने लगा है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिस कारण आज गंगा का जल स्तर 32.26 मीटर पहुंच गया। यानी हर घंटे करीब 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण कष्टहरणी घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। हालांकि गंगा अभी भी खतरे के निशान से लगभग छह मीटर नीचे है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। 66 स्थानों पर राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं। पॉलीथिन शीट, सूखा राशन, पशुचारा और अन्य आवश्यक सामग्री का भंडारण कर लिया गया है। साथ ही नावों, गोताखोरों और आपदा मित्रों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन गंगा का बढ़ता जलस्तर प्रशासन और गंगा किनारे रहने वाले लोगों की चिंता जरूर बढ़ा रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
#
जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ए. आर. रहमान का अटारी बॉर्डर पर खास Jai Ho कॉन्सर्ट, BSF जवानों को समर्पित भावनात्मक प्रस्तुति
#
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा