Date: 27/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद,2 दो गिरफ्तार
5/27/2026 11:55:19 AM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
:गया के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग स्थित धीरजापुर पुल के समीप एक पार्सल वैन की तलाशी ली, जहां वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने से कुल 302 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन में 5-5 किलोग्राम के 54 पैकेट, कुल 270 किलोग्राम तथा 2-2 किलोग्राम के 16 पैकेट, कुल 302 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन चालक चंदन कुमार (25 वर्ष), पिता- डब्लू चौधरी, निवासी कल्याणपुर थाना क्षेत्र तथा उपचालक सुजीत कुमार (24 वर्ष), पिता- नरेश राय, निवासी लहरिया टोला, दोनों थाना अथमलगोला, जिला पटना को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि गांजा की खेप झारखंड के गुमला इलाके से लाकर राजधानी पटना में डिलीवरी की जानी थी। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए डाक पार्सल वैन में विशेष रूप से गुप्त तहखाना तैयार कराया था, ताकि सामान्य जांच में मादक पदार्थ पकड़ में न आ सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के कारण तस्करों की योजना विफल हो गई। इस मामले में बहेरा थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि डोभी-चतरा मार्ग का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध पार्सल वैन को रोककर जब तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर बने गुप्त चैंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही गांजा की आपूर्ति और डिलीवरी से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। बरामदगी के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भैंस के मालिकाना हक मामला बना हाई प्रोफाइल, IG ने दिया DNA जांच के निर्देश
#
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस का विशेष सर्च अभियान, यात्रियों के सामान की हुई जांच
#
प्रेम प्रसंग को लेकर सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो पक्षों में मारपीट
#
बॉर्डर क्षेत्र में मिहिजाम पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद,2 दो गिरफ्तार
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
त्रेता युग की मान्यता से जुड़ा आरा का सिद्धनाथ मंदिर