Date: 24/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

त्रेता युग की मान्यता से जुड़ा आरा का सिद्धनाथ मंदिर

8/17/2026 2:35:02 PM IST

147
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर के आरा स्थित बिंदटोली का बाबा सिद्धनाथ मंदिर प्राचीन आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता है कि जनकपुर जाते समय भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने यहां बाबा भोलेनाथ की पूजा की थी। हालांकि, इस धार्मिक प्रसंग के ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। मंदिर से जुड़ी कथा के अनुसार, श्याम गिरी नामक महात्मा यहां मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजा करते थे। नदी की धारा में शिवलिंग बार-बार बह जाने के बाद उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या की। मान्यता है कि उनकी प्रार्थना पर शिवलिंग इसी स्थान पर स्थिर हो गया। सावन और महाशिवरात्रि में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं। मंदिर परिसर में महात्मा श्याम गिरी की समाधि भी होने की बात स्थानीय लोग बताते हैं। धार्मिक लोककथाओं और आस्था से जुड़ा यह मंदिर आज भी आरा की प्रमुख धार्मिक धरोहरों में शामिल है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट