Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैरेज मिस्त्री की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
5/28/2026 1:04:27 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित सिमराटांड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में एक गैरेज मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विकास शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के लखीसराय जिले के बढ़ैया का रहने वाला था। वह बरवाअड्डा में किराए के मकान में रहकर गोविंद बाड़ी गैरेज में मिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गैरेज संचालक गोविंद हाजरा ने बताया कि विकास शर्मा रोज की तरह गुरुवार सुबह काम पर पहुंचा था। इसी दौरान गैरेज में खड़ी एक ट्रक जेएच-10-सीई-5756 अचानक अपनी जगह से लुढ़क गया, जिसने पास में खड़े विकास शर्मा को अपनी चपेट में लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक को अपने कब्जे ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास काफी मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था तथा लंबे समय से गैरेज में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम