Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
6/19/2026 5:51:43 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में लगी दोनों लिफ्टें पिछले दो दिनों से खराब पड़ी हैं, जिससे गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के आईसीयू, प्रसव वार्ड और कई महत्वपूर्ण विभाग ऊपरी मंजिल पर संचालित होते हैं। सामान्य दिनों में मरीजों को लिफ्ट के सहारे आसानी से वार्ड तक पहुंचाया जाता था, लेकिन अब दोनों लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को सीढ़ियां चढ़कर प्रसव वार्ड तक जाना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों वाले अस्पताल में लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधा का ठप होना गंभीर समस्या है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द दोनों लिफ्टों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो किसी गंभीर मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरम्मत को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
भू-माफियाओं के लिए जमीन कब्जा कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, अवैध हथियार और XUV700 बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम