Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कुड़ा फेंकने को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर महिला सहित पूरे परिवार के साथ जमकर किया मारपीट

5/28/2026 4:06:45 PM IST

46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जी मे दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है दबंगों घर पर चढ़कर महिला सहित पूरे परिवार के साथ जमकर किया मारपीट, मारपीट मे महिला सहित कई लोग हुए गम्भीर रूप से घायल, मारपीट का वीडियो तेजी से हुआ वायरल पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप। यह मामला बिहार के गया जी के टेनकुप्पा थाना क्षेत्र के जीएन बिगहा की है। वही इस संदर्भ मे पीड़ित नंदनी कुमारी ने बताया कि मेरे चचेरे चाचा शंकर साव मेरे घर के पास कुड़ा फेंक दिया, कुड़ा फेंकने के बाद मेरे पिता जी मना किए तो शंकर साव गाली गलौज करने लगे फिर कुछ देर के बाद बाहर से गुन्डा बुलाकर मेरे भाई और पिता जी के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। नंदनी ने यह भी बताया कि हमलोगों पर हमला कराने के लिए शंकर साव गया के भुसुंड़ा से करीब दस की संख्या मे आदमी बुलाए थे जिसका नाम सचिन कुमार, संतोष कुमार, अमर कुमार, नीतीश कुमार तथा अन्य लोग शामिल थे। पीड़ित ने यह भी बताया कि ये लोग लाठी डण्डे से हमलोगों पर प्रहार किया था जिससे हमलोगों को गम्भीर चोटे आई थी। इन लोगों ने हमारे साथ कई बार मारपीट किया, और साथ ही साथ जान से मारने की धमकी भी लगातार देते आ रहे है इस मामले पर हमने टेनकुप्पा थाना मे भी एक लिखित आवेदन दी थी लेकिन थाना पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कारवाई नहीं गई है और उल्टा इनलोगों का दिनप्रतिदिन मनोबल बढ़ता जा रहा है। नंदनी ने यह भी बताया कि हम लाचार और विवस होकर एसएसपी साहब और आईजी साहब को भी लिखित आवेदन दिए है लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुआ है वही पीड़ित नंदनी ने एसएसपी साहब और आईजी साहब से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की उचित कारवाई करते हुए हमे इन्साफ दिलाए।
 
 
बिहार से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट