Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
5/30/2026 6:22:52 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वहीं बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ पार्टी की केंद्रीय समिति के कई सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान विशेष रूप से चल रही एसआईआर मैपिंग प्रक्रिया में नामों की त्रुटियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति समेत कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी बूथों पर पार्टी स्तर से बीएलए की नियुक्ति की जाएगी। इसे लेकर आगामी 3 जून को एक विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इस दौरान तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। पहले प्रस्ताव के तहत जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए जिला समिति की अनुमति अनिवार्य होगी। दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि पार्टी से बाहर का कोई भी व्यक्ति झामुमो का झंडा नहीं लगा सकेगा। वहीं तीसरे प्रस्ताव के तहत पार्टी के सभी सदस्यों को अपने-अपने घरों पर झामुमो का झंडा लगाने का निर्णय लिया गया।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर अमित शाह, सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल ने बचाव के लिए लोगो को किया जागरूकता
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर