Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चलती ट्रेन से गिरकर हुई यात्री की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
7/4/2026 5:18:26 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: पूर्व मध्य रेलवे के बिहियां और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार सिंह, पिता चंदेश्वर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय कुमार सिंह किसी ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बिहियां और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच अचानक चलती ट्रेन से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यात्री किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उधर, अजय कुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर ठग गिरफ्तार
#
हरि मंदिर में पूजा के दौरान अव्यवस्था, श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच बहस
#
लड्डू व्यवसायी के घर से 7 लाख की चोरी, महिला पर फायरिंग
#
फर्जी दुल्हन का जाल: शादी के बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार
#
PDS डिपो पर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, राशन आपूर्ति रही प्रभावित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल ने बचाव के लिए लोगो को किया जागरूकता
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
चलती ट्रेन से गिरकर हुई यात्री की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
#
केंद्र सरकार के खिलाफ उतरा किन्नर समुदाय, प्रस्तावित बिल वापस लेने की उठाई मांग