Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्री-श्री राधा-गोविन्द अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
5/31/2026 11:39:50 AM IST
150
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela
: खरसावन के चांडिल प्रखण्ड अन्तर्गत NH-33 फदलोगोड़ा में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। 28 मई, 2026 से 31 मई, 2026 तक यहाँ श्री-श्री राधा-गोविन्द अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 24 प्रहर तक लगातार हरिनाम का जाप चलता रहा। इस भव्य आयोजन का संचालन श्री श्री हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा किया गया। विशेष रूप से, पं० बंगाल के झांड़ेग्राम से आई रेखा मंडल की महिला पार्टी ने अपनी मधुर और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायन शैली से उपस्थित हरि-भक्तों का मन मोह लिया। कीर्तन मण्डली में पं० बंगाल जयपुर से नुनी गोपाल पाण्डेय, नौडिया से गणपति दास, मानबाजार से नोरत्तम दास, जयकल्ला से गौतम दास तथा झारखंड चांडिल से हराधन गोप सहित कई प्रतिष्ठित भजनगायक मौजूद रहे। इनकी संगत ने आयोजन को और भी भक्तिमय और यादगार बना दिया। तीन दिनों तक चलने वाले इस अखण्ड संकीर्तन में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और हरि-नाम के माध्यम से शांति, श्रद्धा और सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति लाना और लोक-संस्कृति को जीवित रखना है समिति ने कहा "हम धन्य हैं कि इतने भक्त आये और झारखंड - पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने साथ दिया। इससे हमारी परंपरा और भी समृद्ध हुई। NH-33 फदलोगोड़ा पर आयोजित इस श्री-श्री राधा-गोविन्द अखण्ड हरिनाम संकीर्तन ने स्थानीय व आसपास के लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आपूर्ति संकट या कीमत वृद्धि का संकेत? शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
#
दोमरदे जलाशय बनेगा सिंचाई और पर्यटन का नया हब, किसानों को मिलेगा सिंचाई की सुविधा
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
#
निर्जला एकादशी: भगवान विष्णु की आराधना का महापर्व, इस व्रत से मिलता है सभी एकादशियों का फल
#
खाटू श्याम ट्रस्ट द्वारा रेलवे जक्शन परिसर में यात्रियों के बीच जलपान का वितरण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाजपा विधायक ने किया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ,कहा, समस्या नहीं समाधान पर करिए बात
#
तीन साइबर अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे देते थे ठगी की घटना को अंजाम
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी,युवक पर हुई 8 राउंड फायरिंग,बाल-बाल बची जान
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता