Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी,युवक पर हुई 8 राउंड फायरिंग,बाल-बाल बची जान
4/25/2026 2:26:20 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :
- झारखंड के धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में शुभम यादव की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात सामने आई है। बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुरानी रंजिश में किराना सामान लेने जा रहे युवक पर बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक बाल-बाल बच गया, हालांकि एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई। माथाबांध फुटबॉल ग्राउंड के पास बाइक सवार बदमाश अचानक पहुंचे और रविन्द्र चौहान पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन युवक हथियार के साथ पहुंचे और लगभग 8 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली रविन्द्र चौहान के पैर को छूते हुए निकल गई। जान बचाने के लिए वह मौके से भागा और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा और एक बाइक को जब्त किया। घायल को इलाज के लिए बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घायल रविन्द्र चौहान ने बताया कि मैं किराना सामान लेने जा रहा था, तभी आधा दर्जन लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली पैर को छूते हुए निकली, पुरानी रंजिश में हमला हुआ है। घायल का आरोप है कि होली के समय हुए मारपीट मामले में दर्ज एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। बाघमारा सीएससी के प्रभारी डॉ. श्रीनाथ ने बताया कि एक घायल को लाया गया है, गोली लगने की बात कही है, फिलहाल स्थिति सामान्य है। धनबाद में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
तिलक समारोह में हुई फायरिंग बनी मौत का कारण, 10 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी,युवक पर हुई 8 राउंड फायरिंग,बाल-बाल बची जान
#
भाजपा विधायक ने किया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ,कहा, समस्या नहीं समाधान पर करिए बात
#
तीन साइबर अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे देते थे ठगी की घटना को अंजाम
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता