Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
5/31/2026 12:02:42 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। परिजनों के अनुसार विकास शनिवार देर रात अपने भगिने से मिलने के लिए उलीडीह गया था। भगिने से मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह उलीडीह में रहने वाली एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की गई। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने स्थानीय नशेड़ियों पर हत्या करने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और इसी कारण विकास किसी आपराधिक वारदात का शिकार हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम