Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बकाया रुपये के विवाद ने पकड़ा तूल ,दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,वीडियो हुआ वायरल
6/1/2026 11:35:15 AM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नादरगंज इलाके में कथित मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में नगर निगम वार्ड संख्या 38 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, आलिंगंज निवासी पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन थाना को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने बकाया रुपये की मांग को लेकर नादरगंज पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद उत्पन्न हो गया और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रुपये मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा शारीरिक रूप से हमला किया गया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोपों के घेरे में आए पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम ने भी अपना पक्ष रखते हुए सिविल लाइन थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को घटना से संबंधित अपनी जानकारी और पक्ष से अवगत कराया है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। इसी फुटेज का एक हिस्सा रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिखाई गई परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और किस पक्ष की भूमिका क्या रही। इस मामले में सिविल लाइन थाना के एक विश्वसनीय पुलिस पदाधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर र बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम