Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

'ऊंचा लंबा कद' गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, दिशा पाटनी संग अक्षय ने लगाए ठुमके

6/1/2026 1:55:09 PM IST

209
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से धमाल मचाने आ रहे हैं। 'वेलकम' सीरीज के इस थर्ड पार्ट में इस बार कहानी अलग होगी और मजेदार होगी, तो वहीं फिल्म वेलकम वन के कल्ट सॉन्ग को इस फिल्म में रीक्रिएट किया गया है और गाने का नाम है 'ऊंचा लंबा कद', जो हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म वेलकम टू द जंगल पहले से ही जमकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के गाने और टीजर्स को काफी पसंद किया गया है और अब फिल्म का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' (Ucha Lamba Kad Forever Song) रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार के साथ इस गाने में इस बार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) नहीं बल्कि दिशा पाटनी नजर आईं हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क