Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सशक्त फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

6/2/2026 1:52:45 PM IST

156
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सशक्त फाउंडेशन ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य उन जरूरतमंद मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाना है, जिन्हें अक्सर एंबुलेंस की अनुपलब्धता या देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला परिसर स्थित जयप्रकाश उद्यान पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव गौरव शर्मा ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरव शर्मा ने बताया कि संस्था लंबे समय से मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। विभिन्न क्षेत्रों से लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि सरकारी एंबुलेंस सेवाओं पर अत्यधिक दबाव के कारण कई बार मरीजों को समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हो पाता। इसी समस्या को देखते हुए यह निःशुल्क सेवा शुरू की गई है। फाउंडेशन के अनुसार यह सेवा नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों के लोगों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। एंबुलेंस मरीजों को उनके घर से सदर अस्पताल तक पहुंचाएगी। हालांकि अस्पताल से घर वापस लाने की सुविधा इसमें शामिल नहीं होगी। संस्था ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सिस्टम या मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन मरीजों को सुरक्षित और शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज या उनके परिजनों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। आपात स्थिति में लोग 9288499646 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। समय पर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए राहतकारी साबित हो सकती है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........