Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
PAT-2025 सफल अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में, पीजी रिजल्ट में देरी होने से नामांकन प्रक्रिया प्रभावित
6/1/2026 4:44:30 PM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की प्रशासनिक देरी के कारण सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) में स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के ‘appearing’ छात्रों को भी शामिल होने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा परिणाम 22 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद विभिन्न पीजी विभागों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन की तिथियां भी जारी कर दीं। हालांकि, विश्वविद्यालय अभी तक स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं कर सका है। इस कारण PAT-2025 में सफल ‘appearing’ श्रेणी के छात्र भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पीजी का परिणाम और अंतिम अंकपत्र उपलब्ध न होने से वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सफलता हासिल की, लेकिन विश्वविद्यालय की लापरवाही उनके भविष्य पर संकट बन रही है। यदि समय पर पीजी परिणाम जारी नहीं हुआ, तो नामांकन रद्द होने की आशंका है। इस मुद्दे को लेकर छात्रों में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है। प्रभावित अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब पीजी अंतिम सेमेस्टर का परिणाम जारी करने की मांग की है, ताकि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें। फिलहाल परीक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालय प्रशासन की धीमी कार्यशैली के कारण सैकड़ों होनहार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बच्चों के विवाद में चली गोली, 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल
#
खेत की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत और शोक का माहौल
#
प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार
#
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग ,सांसद विधुत वरण महतो ने कहा ...