Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा नगर पंचायत ने पेश किया तीन माह का रिपोर्ट कार्ड, अब हर महीने मिलेगी जानकारी
6/3/2026 6:49:17 PM IST
38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: नगर पंचायत जामताड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण गुप्ता ने कहा कि अब प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि नवगठित बोर्ड के गठन के बाद पिछले तीन माह में नगर क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। नगर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। वर्षों से जाम पड़ी और साफ नहीं हुई कई नालियों की सफाई कराई गई, जिससे जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ है। तरुण गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बस स्टैंड का ओपन बंदोबस्ती कराया गया है, जिससे नगर पंचायत को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य भी किया गया है, जिससे रात के समय लोगों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले बोर्ड की दो बैठकों में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें गांधी मैदान और चिल्ड्रेन पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना प्रमुख है। साथ ही नगर की सड़कों को बेहतर बनाने और उन पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जा रही है। अब किसी एक व्यक्ति के कहने पर कार्य होने की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया और सिस्टम के माध्यम से किए जा रहे हैं, ताकि नगर के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से लाभ मिल सके। प्रेस वार्ता में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि आने वाले समय में कई नई योजनाओं का लाभ नगरवासियों को मिलेगा। वहीं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने भी प्रेस वार्ता का आयोजन किया जहाँ उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष आशा गुप्ता व उनके प्रतिनिधि को चैलेंज किया कि जो वादा चुनाव पूर्व यहाँ की नागरीकों से किया उसमें से एक भी वादा को पूरा करके 15 दिनों के अंदर करके दिखाइये नही तो अध्यक्ष के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम