Date: 04/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
6/4/2026 5:08:54 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur:
जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जुगसलाई थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे से जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और मो. रेहान हुसैन को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों के बीच अवैध हथियार की डिलीवरी होने वाली है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नदी किनारे रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने खुलासा किया कि अवैध हथियार सप्लायर एक देसी पिस्टल 40 से 60 हजार रुपये में उपलब्ध कराते हैं और वह सप्लायर तथा खरीदारों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार यह मामला संगठित हथियार आपूर्ति और खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़ा है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
10 हजार का कटा चालान, DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति पीने लगा शराब
#
ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां, गलत दिशा में दौड़ते भारी वाहन बढ़ा रहे हादसे का खतरा
#
रेल ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
#
बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग? युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
#
आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते आवास सहायक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश के युवा निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका -राज्यपाल
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गृह जिला का दौरा, तैयारियां जोरो पर
#
इंसानियत हुई शर्मसार, सदर अस्पताल के लापरवाही से गई व्यक्ति की जान
#
विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
#
आईआईटी (आईएसएम) के पूर्व छात्र डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल के नेतृत्व में भारत ने हासिल की बड़ी डिजिटल स्वास्थ्य उपलब्धि