Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भारी भीड़
6/7/2026 2:22:54 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा : आरा मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार रात से रविवार सुबह तक आरा जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बिहार के विभिन्न जिलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों परीक्षार्थी ट्रेनों के माध्यम से आरा पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि कई अभ्यर्थियों ने रात प्लेटफॉर्म पर ही गुजारी। सुबह होते ही परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो गए। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और बाहर के क्षेत्रों में अभ्यर्थियों तथा उनके परिजनों की चहल-पहल बनी रही। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही। यात्रियों ने बताया कि पहले से आरक्षित टिकट होने के बावजूद उन्हें सफर के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई डिब्बों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) के जवान प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों तक लगातार निगरानी करते रहे। अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि चढ़ने-उतरने के दौरान कोई अफरा-तफरी न हो तथा सामान्य श्रेणी के यात्री AC कोच में प्रवेश न करें। सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। B.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर आरा शहर में भी सुबह से अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ी रही, जिससे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक काफी हलचल देखने को मिली।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
#
चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम