Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
6/7/2026 5:21:16 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के IIT-ISM में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, करियर और व्यक्तित्व विकास को लेकर धनबाद कोचिंग एसोसिएशन ने मार्गदर्शन 4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के 52 कोचिंग संस्थानों के 520 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षाविदों ने छात्रों को सफलता और बेहतर करियर के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने पटना कोचिंग विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा, प्रेरणा और करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविदों ने छात्रों को सफलता के मूल मंत्र बताए और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आए हैं, लेकिन गुरु का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहेगा। वही कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने पटना कोचिंग विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे विवाद अक्सर प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के कारण सामने आते हैं। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों दोनों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि क्रोध व्यक्ति की निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है, जबकि संवाद और धैर्य से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। कार्यक्रम में झारखंड बोर्ड की साइंस स्ट्रीम की स्टेट टॉपर रशिदा नाज, सीबीएसई 12वीं साइंस की जिला टॉपर पूनम कुमारी और क्लैट परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल करने वाली श्रुति प्रिया झा को विशेष सम्मान दिया गया। वही इस कार्यक्रम में धनबाद कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रेरित करने और सही मार्गदर्शन देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय
#
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, वसूला जुर्माना
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
#
कांवरियों के लिए फल, शरबत और चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था शुरू