Date: 07/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का हुआ अपराह्न,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची पुलिस ने सकुशल लाने की अपील ,कहा ...
 

9/7/2026 12:17:21 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi  :चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित तौर अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विधायक के बेटे को अज्ञात लोग स्कॉर्पियो और थार वाहन से अपने साथ ले गए. इस खबर की पुष्टि विधायक जनार्दन पासवान ने की है. पुलिस उनके बेटे को खोजने में लगी हुई है. चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग पहुंचे थे. उन लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया. विधायक के अनुसार, उनके पुत्र की थार भी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है. उन्होंने मामले की जानकारी रांची पुलिस के अधिकारियों को दे दी है और अपने बेटे को खोजने का आग्रह किया है. जानकारी के मुताबिक घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट के पास हुई. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच शुरु कर दी गई है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. रांची जिले की सीमा से लगने वाले सड़कों पर वाहनों की जांच शुरु कर दी गई है. इधर इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने रांची पुलिस से विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को सकुशल बरामदगी करने की अपील की है साथ यह भी कहा है की अगर बच्चे के सकुशल बरामदगी नहीं होती है तो भाजपा के कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर आंदोलन करेंगे। 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट