Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया छात्र, सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
6/9/2026 12:25:27 PM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान कन्हैया दास के रूप में हुई है, जो आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती का निवासी और कॉपरेटिव कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि कन्हैया अपनी स्कूटी से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कन्हैया ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे थाना पहुंचे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम