Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वर्णरेखा नदी से प्रेम कुमार का शव हुआ बरामद,परिजनों में पसरा मातम
6/10/2026 12:05:20 PM IST
47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर स्थित सिद्धो-कान्हू बस्ती जोन 2 नंबरनिवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार अपने दोस्त आशुदेव कुमार के साथ चांडिल घूमने गया था। चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी में दोनों गए थे। इसी दौरान आशुदेव अपने दोस्त का वीडियो और रील बना रहा था। तभी प्रेम कुमार नदी के गहरे हिस्से में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। प्रेम को पानी में डूबता देख दोस्तों ने बचने की कोशिश की पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों, गोताखोरों और पुलिस की टीम ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। फिर दूसरे दिन सुबह एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से एक बार फिर से खोज अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद प्रेम कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम