Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध संबंध के शक में युवक की हुई हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
6/10/2026 12:39:02 PM IST
38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर,..
परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में देर रात अवैध संबंध के शक में एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है । घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मोहन सोरेन (35) के रूप में हुई है, जो पेशे से कान्वाई चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसके भाई सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। बताया जाता है कि मोहन का राजू मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह राजू की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी ‘मुंह बोली मामी’ कहता था, लेकिन राजू को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात मोहन राजू के घर पहुंचा था। इसी दौरान अवैध संबंध के शक को लेकर राजू, उसकी पत्नी सविता और मोहन के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि राजू ने पहले अपनी पत्नी सविता के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। भयभीत सविता अपने दोनों बच्चों को लेकर वहां से चली गई और रात दूसरे के घर में बिताई। इसके बाद घर में मौजूद मोहन और राजू के बीच विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर राजू ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची उठाकर मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से मोहन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब सविता वापस घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेकची और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। इधर पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम