Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में लूट गया राजस्थान का दूल्हा,"लुटेरी दुल्हन युवक को कर गई कंगाल !
6/10/2026 4:00:50 PM IST
80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में कथित एक "लुटेरी दुल्हन" का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।"लुटेरी दुल्हन" राजस्थान के दूल्हे को लूट कर दी कंगाल। बताया जाता है की राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा सोमवार की रात अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ दरियापुर गांव पहुंचे थे। पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ। रातभर शादी की रस्में चलती रहीं और मंगलवार सुबह विदाई का समय तय किया गया था।लेकिन जब सुबह लड़की विदाई का समय हुआ तब दुल्हन के घर पर ताला लगा हुआ मिला।आरोप है कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे का दावा है कि शादी से पहले 1 लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए थे और विवाह के दौरान दिए गए सोने-चांदी के गहने भी दुल्हन अपने साथ ले गई। दूल्हे के अनुसार शादी तय होने के दौरान दुल्हन पक्ष ने एक मोबाइल नंबर देकर 1 लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे। इसके अलावा विवाह के समय दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, ढोलना और अन्य कीमती सामान भी दिया गया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शादी केवल पैसे और गहने हासिल करने के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश थी। शादी के बाद दूल्हा और बारातियों को गांव में ही ठहराया गया था। सुबह जब विदाई की तैयारी शुरू हुई तो ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन के घर पर ताला लगा हुआ है। दूल्हा और उसके परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घर पूरी तरह खाली मिला।आरोप है कि दुल्हन, उसके परिवार और रिश्तेदारों ने रात में ही गांव छोड़ दिया था। घर में कोई मौजूद नहीं था और मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। जिस घर में रातभर शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था। नई जिंदगी की शुरुआत के सपने संजोए दूल्हे और उसके परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। घटना के बाद पीड़ित दूल्हे ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई राशि और दिए गए गहनों का भी उल्लेख किया गया है।बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में "लुटेरी दुल्हन" की चर्चा हो रही है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस फरार बताए जा रहे लोगों की तलाश और मामले की सच्चाई जानने में जुटी हुई है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम