Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साकची बाजार से लापता बच्ची सकुशल बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
 

6/10/2026 5:25:05 PM IST

47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: इस मामले में पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के पुष्टि ग्राम का रहने वाला अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार किया गया. बच्ची उन्हीं के पास से सकुशल बरामद की गयी है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया ने बताया कि बच्ची 26 मई को साकची बाजार में अपने माता-पिता के साथ खरीदारी के दौरान लापता हो गयी थी. इस संबंध मे बच्ची के पिता मो. इम्तियाज ने साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुष्टि मे छापेमारी कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनो पति-पत्नी ने बच्ची के अपहरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. आरोपियो ने बताया कि उनकी शादी को लगभग दस वर्ष हो चुके हैं और संतान नही होने के कारण उन्होंने लालचवश बच्ची का अपहरण कर लिया था. बच्ची को छिपाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के ग्राम पुष्टि में रखा गया था. गिरफ्तार दंपती मूल रूप से मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे. पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किया है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट