Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिना लाइसेंस चल रहे उत्सव रिसॉर्ट पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, परिसर किया सील
6/11/2026 12:10:48 PM IST
61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद नगर निगम ने बिना आवश्यक अनुज्ञप्ति के संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को वार्ड संख्या 23 स्थित उत्सव रिसॉर्ट को सील कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि जांच में पाया गया कि धनबाद शहरी क्षेत्र में करीब 177 रिसॉर्ट का संचालन, धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज एवं हॉस्टल निर्माण एवं अनुज्ञप्ति नियमावली, 2013 के तहत आवश्यक लाइसेंस प्राप्त किए बिना किया जा रहा था। नगर निगम द्वारा पूर्व में सार्वजनिक सूचना और नोटिस जारी कर संबंधित प्रतिष्ठान को आवश्यक अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का अवसर दिया गया था। बावजूद इसके निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रतिष्ठान को झारखंड नगर पालिका अधिनियम, 2011 एवं नियमावली, 2013 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाया गया। इसके बाद निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उत्सव रिसॉर्ट के संचालन पर रोक लगाते हुए परिसर को सील करने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगर क्षेत्र में संचालित सभी विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यक अनुज्ञप्ति और स्वीकृतियां प्राप्त करना अनिवार्य है। नगर आयुक्त ने सभी संचालकों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि अनधिकृत रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम