Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दोस्त ने दोस्त की ही कर दी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हुआ खुलासा ? 

6/11/2026 12:49:21 PM IST

54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की बलियारी गांव के एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश कुमार (20 वर्ष), पिता सुनील यादव, निवासी बड़की बलियारी, थाना विक्रम, जिला पटना के रूप में हुई है। मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार के अधिकांश सदस्य श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गोतिया गए हुए थे। इसी दौरान आकाश कुमार को उसके कुछ दोस्तों ने घर से बुलाया। आरोप है कि दोस्तों ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इधर पुलिस द्वारा कराई गयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बहुत कुछ पुलिस को साक्ष्य हाथ लगे है और पुलिस जल्द इस घटना में शामिल आकाश के दोस्तों को रडार पर ले सकती है 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट