Date: 13/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल, विश्व के 32 देशों से सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि - अन्नपूर्णा देवी 

6/13/2026 11:52:47 AM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज धनबाद दौरे पर हैं। धनबाद में उन्होंने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम हीरापुर हटिया महावीर मंदिर और काली मंदिर में मंत्री ने माथा टेक आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर हीरापुर हटिया में सफाई अभियान चलाया। मौक़े पर मंत्री के साथ सांसद ढुल्लु महतो, विधायक राज सिन्हा मौजूद रहे। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल बेमिसाल है। प्रधानमंत्री ने इन 12 वर्षो में देश को सर्वोच्य शिखर तक पहुंचाने का काम किया। पीएम कार्यकाल के 12 वर्षो में उन्होंने देश के युवा महिला किसान गरीब के चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन सभी तक पहुंचे इसपर पीएम का फोकस रहा। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक दिनों तक के प्रधानमंत्री का गौरव भी नरेंद्र मोदी को मिला है और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से 32 सर्वोच्च नागरिक और राष्ट्रीय सम्मान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गाँधी के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कब क्या बोलना है राहुल गाँधी को इसकी समझ ही नहीं। अगर राहुल गाँधी को सूझबूझ होती तो विदेश जाकर भारत की शिकायत नहीं करते। एआई सम्मिट के वक़्त राहुल गाँधी कोंग्रेसियों से नंग धड़ँग प्रदर्शन नहीं कराते। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क