Date: 25/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 हाई -वोल्टेज ड्रामा ,पति और प्रेमी हुआ आमने- सामने 

3/24/2026 2:11:55 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर कोर्ट परिसर के बाहर किला क्षेत्र में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक पत्नी, उसका पति और उसका प्रेमी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।पूरा मामला मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव का है। जहां के निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी सुनीता देवी 6 मार्च को अपने 5 साल के बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई थी।पत्नी के लापता होने पर गुड्डू ने 7 मार्च को असरगंज थाना में आवेदन देकर उसे खोजने की गुहार लगाई। इसी बीच गुड्डू को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी मंतोष कुमार के साथ दिल्ली में रह रही है और 23 मार्च को मुंगेर कोर्ट में गवाही देने आने वाली है। जब सुनीता कोर्ट पहुंची, तो वहां उसका सामना पति गुड्डू से हो गया। लेकिन उसने पति से बात करने से साफ इनकार कर दिया और यहां तक कह दिया कि वह बेटे को भी साथ नहीं लाई है। इसके बाद गुड्डू ने कोर्ट परिसर के बाहर तलाश शुरू की, बहार  एक कोने में मंतोष कुमार उसके 5 वर्षीय बेटे को गोद में लेकर छिपा हुआ मिला।फिर क्या था, पति और प्रेमी के बीच जमकर बहस और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर तमाशबीनों   की भारी भीड़ जुट गई। प्रेमी बच्चे को देने को तैयार नहीं था, जबकि पिता किसी भी कीमत पर अपने बेटे को वापस लेना चाहता था।गुड्डू के मुताबिक, उसकी शादी 2017 में तारापुर में सुनीता से हुई थी। शादी के बाद उसे पत्नी और मंतोष के बीच पुराने प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।वहीं मंतोष का कहना है कि वह सुनीता से शादी से पहले ही प्रेम करता था और सुनीता अपने पति के साथ खुश नहीं थी, इसलिए वह उसके साथ दिल्ली चली गई और दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली।इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा परेशान 5 साल का मासूम बच्चा दिखा, जो अपने पिता के सामने होते हुए भी उसके पास नहीं जा पा रहा था। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के बाद आखिरकार गुड्डू अपने बेटे को अपने साथ ले जाने में सफल रहा, जबकि सुनीता अपने मायके चली गई।फिलहाल इस अनोखे पारिवारिक विवाद ने कोर्ट परिसर के बाहर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी मोड़ आता है।
मुंगेर से कोलयांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट