Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची के टेंपो स्टैंडों का किया निरीक्षण 

6/15/2026 3:30:19 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सिटी एसपी ललित मीणा सोमवार को स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने साकची क्षेत्र के विभिन्न टेंपो स्टैंडों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और ऑटो एवं टेंपो चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने चालकों को निर्धारित स्थानों से ही वाहन संचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अव्यवस्था नहीं फैलाने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना निर्धारित ड्रेस कोड के वाहन चलाने वाले तथा नो-पार्किंग क्षेत्र से ऑटो या टेंपो का संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण होने वाली समस्याओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने टेंपो चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त बनाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में ऐसे निरीक्षण और अभियान नियमित रूप से जारी रहेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट