Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
7.5 सीजीपीए अनिवार्यता के खिलाफ आइसा का वीकेएसयू में प्रदर्शन, कुलपति का घेराव
6/15/2026 3:30:19 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-7 में नामांकन हेतु 7.5 सीजीपीए अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में जोरदार प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर सात सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता एवं संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय छात्र-विरोधी है और इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है तथा कम सीजीपीए वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई से वंचित करना अनुचित है। सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद से छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है और विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर-7 में नामांकन के लिए 7.5 सीजीपीए की शर्त थोपना छात्रों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों में लागू इस व्यवस्था की समीक्षा कर इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किए जाने पर भी सवाल उठाया और इसे कम करने के साथ-साथ श्रेणीवार शुल्क निर्धारण की मांग की। साथ ही जैन कॉलेज महिला छात्रावास में रात्रि सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति, एसबी कॉलेज के हटाए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बहाली तथा विश्वविद्यालय के नए परिसर में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव, अध्यक्ष छात्र कल्याण एवं कुलानुशासक मौके पर पहुंचे और छात्र नेताओं से वार्ता की। वार्ता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सत्र 2023-27 की नामांकन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा छात्रों की सात सूत्री मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आइसा नेताओं ने मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। आंदोलन में आइसा जिला सहसचिव चंदन दास, साहिल अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील यादव, रौशन कुशवाहा, सागर पासवान, राजेश, नीतू, मुस्कान, वर्षा, अनिता, शनिदेवल, विराट, मृत्युंजय समेत दर्जनों छात्र नेता एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
#
कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू छात्र मोर्चा का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
#
धनबाद में शुरू हुई कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026, जांच कौशल निखारने पर जोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
7.5 सीजीपीए अनिवार्यता के खिलाफ आइसा का वीकेएसयू में प्रदर्शन, कुलपति का घेराव
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील