Date: 04/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
5/4/2026 2:29:08 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग अमलाबाद से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। उन्हें गया में एक शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार के सदस्य टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही टेम्पो जेलगोरा के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
#
उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरिक्षण,रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिला...
#
40 देश से आए विदेशी श्रद्धालुओं,अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों के लिए कर्मकांड
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
#
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन की ट्रक से भिड़ंत, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
#
पथरबाज को पैदल मार्च कराने भड़की कांग्रेस ,पूर्व जिला अध्यक्ष ने पुलिसिया करवाई पर कहा ....
#
शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, थाने में मामला दर्ज
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू