Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

6/16/2026 3:25:04 PM IST

112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहाँ एक महिला को डायन बताकर एक व्यक्ति उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बजरंगबली नगर का है। घायल महिला कलावती देवी ने बताया कि करीब एक साल पहले पड़ोसी के बेटे की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से पड़ोसी परिवार उन्हें डायन मानकर प्रताड़ित करता था। सोमवार को कलावती देवी अपने बहु के साथ मनियारचक गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी परिवार की महिला से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पहले उन्हें गंगा में डुबाकर मारने की कोशिश की गई और विरोध करने पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में आरोपी के द्वारा महिला पर तलवार से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला ने बताया हमको डायन बोलकर मारने की कोशिश की गई। तलवार से हमला किया गया घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली गई है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में लगी है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 
 
 


सम्बंधित खबरें

# गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
# हथियार के बल पर मीट दुकान में लूट, 17 खस्सी चोरी कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस....
# झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....

# कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...