Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...

9/19/2026 12:04:19 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया के मुफस्सिल स्थित बुद्धगेरे कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में पहले चोरी की घटना हुई. इसके बाद अब मारपीट और धमकी की घटना घटित हो रही है. इस घटना को लेकर पुलिस की शून्य कार्रवाई पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार विकास माली ने सवाल उठाए हैं. कहा है कि इस तरह की घटनाएं हो रही है और पुलिस ने अब तो कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि मेरी अपनी जमीन में कन्या विवाह और कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी का स्टॉक रूम बनाया गया है. क्या पुलिस प्रशासन यही चाहती है, कि मैं उसे बंद कर दूं, या छोड़ दू।  
इसे लेकर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने मीडिया को बताया है, कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा समाज सेवा का काम किया जाता है. साथ ही दहेज प्रथा, बाल विवाह के क्षेत्र में काम करती है. वही, जो लड़की बाल विवाह को रोकते हुए विवाह करती है, तो सोसाइटी के द्वारा विदाई सामग्री उपहार स्वरूप दिया जाता है. शादी के समय लग्न से पहले ऐसी लड़कियों की शादी के लिए उपहार का स्टॉक रखा जाता है. पहले हम लोग या स्टॉक विभिन्न कंपनियों से खरीद कर रखते थे, जिसमें श्रृंगार सामग्री, गोदरेज, बक्सा, पोशाक आदि जो भी जरूरत की सामग्री होती थी, उसे स्टॉक रखते थे  किंतु अब मुफस्सिल थाना अंतर्गत बुद्धगेरे में विकास इंटरप्राइजेज और कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के तहत इन सामग्रियों का स्टॉक रखते हैं. पहले वहां हमारी गोदरेज की फैक्ट्री थी. अब कर्मी, लड़कों को रखकर स्टॉक मार्केट को संचालित किया जा रहा है. किंतु यहां पहले चोरी हुई और अब कुछ लोगों के द्वारा धमकी दी जा रही है. कुछ स्थानीय लोग हैं, जो स्टॉक रूम में घुसकर धमकी देने हाथापाई, अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का काम कर रहे हैं. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें नामजद आरोपित बनाया गया है. किंतु पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. बार-बार इस तरह की घटना हो रही है. हमारी जमीन पर स्टॉक मार्केट बनाया है. किंतु इस तरह से चोरी और फिर अब मारपीट की घटना हो रही है, तो पुलिस प्रशासन के लोग क्या चाहते हैं, कि हम इसे बंद कर दें. इस तरह पुलिस प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया है. विकास माली ने बताया कि इस मामले को लेकर रुबीना मैडम जो कि हमारी कर्मी हैं, उनके माध्यम से मुफस्सिल थाने में आवेदन दिलाया गया है, जिसमें स्थानीय कुछ लोगों को नामजद बनाया गया है. सबसे बड़ी बात है, कि जो लड़के काम कर रहे हैं, वह यूपी से हैं. उनके साथ भी मारपीट, धमकी देने का काम किया जा रहा है. यह सभी घटनाक्रम पर अविलंब रोक लगनी चाहिए और पुलिस प्रशासन के द्वारा ठोस कार्रवाई किए जाने की जरूरत है. मैं इसकी मांग करता हूं, कि अविलंब मामले में कदम उठाए जाए.
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट