Date: 15/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
6/17/2026 2:47:45 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी के दौरान इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 349 कार्टन शराब जब्त की। बरामद शराब की कुल मात्रा 3087 लीटर बताई गई है। मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आमस थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की भारी खेप बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब में 180 एमएल की 149 कार्टन, 375 एमएल की 100 कार्टन तथा 750 एमएल की 100 कार्टन शामिल हैं। कुल 349 कार्टन में 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 30 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक नरेश कुमार, निवासी राजस्थान, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आशंका है कि यह खेप बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले में उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। इस कार्रवाई को क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
वीर सपूत के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
#
पहली बारिश में बह गई 8 लेन सड़क की चमक, नवाडीह–विनोद बिहारी चौक मार्ग बना जानलेवा
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
#
तीन दिवसीय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में जुटे श्रद्धालु