Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर राजद का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ धरना
6/17/2026 2:47:45 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को गया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गया शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-5 के समीप आयोजित एक दिवसीय धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक शामिल हुए। यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित जिला स्तरीय धरना श्रृंखला का हिस्सा था। धरने को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने बिहार सरकार पर जनता के मूल मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। पूर्व विधायक सुदये यादव ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, जबकि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजद जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। मीडिया द्वारा एक विधायक के कथित वायरल ऑडियो से जुड़े सवाल पर सुदये यादव ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा समय-समय पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है और इस तरह के मामलों को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। वहीं, गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और फसलों का उचित मूल्य दिलाने में सरकार असफल रही है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। विनय यादव ने संविधान की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा। धरना कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपायुक्त ने एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 के सफल संचालन को लेकर की बैठक
#
राजद का सरकार के खिलाफ धरना, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा
#
कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरा राष्ट्रीय जनता दल
#
मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची
#
अपराधियों ने युवक पर चलायी गोली, जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
जीएम कार्यालय में यूनियन की बैठक, जन समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा
#
दुकानों में सजा भगवा और श्रीराम के झंडे
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
चैती छठ पर्व को लेकर पटना गया रेलखंड पर आरपीएफ ने चलाया संघन जांच अभियान,संदिग्ध गतिविधि पर राखी गई कड़ी नजर ...