Date: 17/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त ने एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 के सफल संचालन को लेकर की बैठक

6/17/2026 2:47:45 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने ज्वाइंट ऑर्डर के अनुसार ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक को एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ में डीएलसीसी के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने तथा सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए कंट्रोल रूम भी प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में एन.ई.ई.टी. (यूजी) 2026 परीक्षा पुनः संचालित की जाएगी। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:15 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:15 बजे तक परीक्षा संचालित की जाएगी। बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क