Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, जर्जर कुर्सी ने उजागर की रेलवे की लापरवाही
6/18/2026 11:59:31 AM IST
55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: चितरंजन स्टेशन के यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के बीच स्थित पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) के पास बने यात्री शेड में लगी एक स्टील चेयर पूरी तरह जर्जर और असुरक्षित अवस्था में पाई गई। चेयर के सभी 12 नट-बोल्ट गायब थे, जिससे वह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। गुरुवार सुबह यह मामला तब उजागर हुआ, जब दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे एक यात्री ने प्रतीक्षा के दौरान उक्त चेयर पर बैठने का प्रयास किया। बैठते ही कुर्सी अचानक पीछे की ओर झुक गई और पलटने लगी। हालांकि यात्री ने समय रहते खुद को संभाल लिया, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय कोई बुजुर्ग, महिला या बच्चा उस कुर्सी पर बैठा होता, तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।
* नियमित निरीक्षण नहीं होने का आरोप-
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन परिसर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की नियमित जांच और रखरखाव नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी लापरवाही के कारण स्टेशन पर ऐसी खतरनाक स्थिति उत्पन्न हुई है, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यात्रियों ने मांग की है कि केवल संबंधित कुर्सी की मरम्मत कर औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि पूरे स्टेशन परिसर में लगी सभी कुर्सियों, यात्री शेडों और अन्य सुविधाओं का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
* स्टेशन प्रबंधक ने दिए मरम्मत के आदेश
-
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्तरंजन स्टेशन प्रबंधक अशोक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त कुर्सी को जल्द दुरुस्त कर यात्रियों के उपयोग के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।
* रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल-
इस घटना ने रेलवे स्टेशन की रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को केवल ट्रेनों के संचालन पर ही नहीं, बल्कि स्टेशन पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण और सुरक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम