Date: 19/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नेत्र सहायक पर महिला सफाई कर्मी से अश्लील हरकत का गंभीर आरोप
6/18/2026 11:59:31 AM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नेत्र विभाग में कार्यरत एक नेत्र सहायक पर महिला सफाई कर्मी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब महिला सफाई कर्मी रात के समय नेत्र विभाग में सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद नेत्र सहायक विकास कुमार पर महिला के साथ अभद्र और अश्लील व्यवहार करने का आरोप है। महिला कर्मी ने तुरंत इसका विरोध किया और बाद में अपने सहकर्मियों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने इस मामले की लिखित शिकायत सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए आंतरिक परिवाद समिति का गठन कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आरोपी नेत्र सहायक के खिलाफ पहले भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार से जुड़ी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिस पर पूर्व में कार्रवाई भी की गई थी। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमण ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
#
व्यवसायी के बंगले में 19 साल से तैनात निजी गार्ड की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा
#
गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बाइक और स्कूटी हुई जलकर क्षतिग्रस्त
#
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
OTT पर रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे राजकुमार राव
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अचानक ब्लास्ट हुआ AC, पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की हुई मौत